![]() |
प्रतापगढ़,लालगंजत हसील के अंतर्गत शीतलमऊ में पैतृक जमीन पर एक ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत तहसीलदार से की थी। पीड़ित की शिकायत पर तहसीलदार ने पैमाइश होने तक ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
लालगंज कोेतवाली क्षेत्र के शीतलमऊ निवासी त्रिलोक नाथ सिंह ने तहसीलदार को दिए पत्र में आरोप लगाया है गांव के कुछ लोगों मिली मार कर विद्युत विभाग द्वारा उसकी पैतृक की जमीन पर जबरन ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। उसने विद्युत विभाग के अफसराें से गुहार लगाई लेकिनकिसी के कान में जूं तक नहीं रेंगी। पीड़ित के मुताबिक रोड किनारे उसकी वेशकीमती जमीन है। बिजली विभाग द्वारा उक्त स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निर्माण भी शुरू कर दिया गया। तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय ने एसडीओ विद्युत को निर्देश दिया है कि जब तक जमीन की पैमाइश नहीं होती, तब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाए।
