बाघराय सपा नेता हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 16 अक्टूबर 2017

बाघराय सपा नेता हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बाघराय क्षेत्र के चकवड़ गांव में जिस सपा नेता की हत्या हुई थी उसके दो दो हत्या आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। 4 दिन पहले शुक्रवार की रात वीरेंद्र यादव को उसकी गाड़ी में ही गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। वीरेंद्र सपा का नेता भी था जो जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुका था।

वीरेंद्र यादव के घरवालों ने दस नामजद लोगों व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। रविवार को आधी रात बाघराय पुलिस ने दबिश देकर गांव के आरोपित अमर बहादुर व राजू नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये नामजद आरोपी थे। इन दोनों आरोपी व्यक्तियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है जबकि सपा नेता की हत्या में आठ नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं।