एटीएम ने लगाया फिर से चूना, पैसे निकले 4500, खाते से कटे 9000 - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 29 नवंबर 2017

एटीएम ने लगाया फिर से चूना, पैसे निकले 4500, खाते से कटे 9000

 
पट्टी: एटीएम से पैसे निकालने गए व्यक्ति को पैसे तो नही मिले लेकिन उसके खाते से पैसे कटने के मैसेज जरूर मिल गया। एटीएम में पैसे को लेकर धोखाधड़ी का ये कोई पहला मामला नही है। हालिया घटना उड़ैयाडीह की है।
     उड़ैयाडीह बाजार में लगे इंडिया वन के एटीएम से पैसे निकालने गए जलालपुर किठौली निवासी संदीप गौतम ने जब पैसे निकालने के लिए एटीएम में आवश्यक प्रक्रिया किया तो उन्हें पैसा नही मिला, दुबारा प्रयास करने पर उन्हें पैसे मिल गए। पट्टी बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक संदीप के साढ़े चार हजार रुपये पहली बार मे नही निकले और दुबारा प्रयास में उनके पैसे निकल गए, लेकिन जब वो घर पहुँचे तो मोबाइल पर मैसेज आया। उनके खाते से नौ हजार निकलने का संदेश उन्हें प्राप्त हुआ, जिसे देख उनके होश उड़ गए। इसकी शिकायत संदीप ने कस्टमर केयर की हेल्पलाइन पर किया है।