लश्कर आतंकी के निशानदेही पर प्रतापगढ़ से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी शहनवाज़, NIA और UPATS की ज्वाइंट टीम ने किया गिरफ्तार - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

लश्कर आतंकी के निशानदेही पर प्रतापगढ़ से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी शहनवाज़, NIA और UPATS की ज्वाइंट टीम ने किया गिरफ्तार


प्रतापगढ़/वाराणसी| साल 2006 में हुए हैदराबाद बम धमाका का आरोपी और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तौएबा का सदस्य अब्दुल नईम शेख की निशानदेही पर NIA और ATS की जॉइंट टीम ने प्रतापगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी शाहनवाज को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार करने से पहले NIA (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) की टीम ने प्रतापगढ़ में दो संदिग्ध शहनवाज और अख्तर को पकड लिया, जिसके बाद उन्हें गोपनीय स्थान पर ले जाकर एक घंटे तक पूछताछ की गई। प्रतापगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी को नहीं थी। प्राप्त जानकारी के मुताबित प्रतापगढ़ के लालगंज अंतर्गत पूरे बीरबल नामक गांव से इन दोनों संदिग्ध युवको को पकड़ा गया था। बाद में काफी पूछताछ के बाद नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने अख्तर को जाने दिया।

प्रतापगढ़ से गिरफ्तार हुआ आतंकी शाहनवाज के पास से मिले मोबाइल फ़ोन में जो वीडियो फुटेज मिले हैं। उसको देख कर प्रतीत होता है कि वह लखनऊ कैंट के भीतर से बनाया गया है। लश्कर-ए-तौएबा का आतंकी नईम और प्रतापगढ़ से पकड़ा गया शाहनवाज ने अलग-अलग वक्त पर ताजमहल की रेकी की थी। दोनों के मोबाइल फ़ोन में जिसकी कुछ फुटेज भी सिक्यूरिटी एजेंसियों को प्राप्त हुए हैं।



मंगलवार को अरेस्ट हुआ लश्कर आतंकी अब्दुल नईम शेख वाराणसी में आतंकी हमला को अंजाम देकर, बेगुनाहों को मौत के घाटकर पूरी दुनिया में भय और दहशत का माहौल पैदा करने के फिराक में था। इस बीच वह पाकिस्तानी आतंकियों के भी बराबर सम्पर्क में था। महाराष्ट्र में रहने वाला यह आतंकी नईम वर्ष 2014 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था और तब से पुलिस इसके खोज में थी। नईम ने बनारस शहर की संकरी व छोटी गलियां एवं ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाको को अपने रहने व दिनभर रेकी करने का जगह बनाया था।

आतंकी नईम ने पूछताछ में किये कई बड़े खुलासे 
वाराणसी से पड़ा गया 2014 से मुंबई पुलिस की कस्टडी से फरार लश्कर आतंकी अब्दुल नईम शेख़ 
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबित, लश्कर-ए-तोयबा सदस्य नईम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, और बांग्लादेश से उसे काम करने के लिए पैसे मिल रहे थे। उन रुपयों से वह इस्लाम के ओर रूचि रखने वाले लडको की टीम बनाने में लगाता था। उत्तर प्रदेश के भिन्न-भिन्न स्थानों से जानकारी जुटाने के बाद उसका नेक्स्ट टारगेट दिल्ली और हिमाचल प्रदेश था, जहां वह टेररिस्ट एक्टिविटीज को अंजाम देने के लिए एक नई टीम बनाने वाला था।


-नईम ने पूछताछ में कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, और इलाहाबाद में कई दिनों तक रेकी की। ये सभी शहरों के ज्यादा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रो की वीडियो निकाली और फोटो भी खींची। इस दौरान वह कई छोटे होटलों और लॉज में कई दिन तक ठहरा भी रहा और वहां से अपनी आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने सम्बंधित आवश्यक जानकारी भी जुटाता रहा। उसने कश्मीर में आर्मी कैंप और संवेदनशील इलाकों के वीडियो भी शूट किया था।

नईम की निशानदेही पर प्रतापगढ़ से पकड़ा गया शाहनवाज़ 
एनआईए और उत्तर प्रदेशएटीएस ने नईम से मिले शिनाख्त के आधार पर प्रतापगढ़ से एक और संदिग्ध को पकड़ा गया , जिसका नाम शहनवाज़ बताया जा रहा है। एनआईए डीआईजी प्रशांत कुमार एवं आईजी एटीएस असीम अरुण ने टीम के साथ प्रतापगढ़ से अरेस्ट किये गए संदिग्ध से घंटों पूछताछ की। ATS की एक दल को दिल्ली भी भेजा जा रहा है। वहां टीम अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियों के साथ अब्दुल नईम शैख़ से पूछताछ करेगी।