बाइक सवार आया बोलेरो की चपेट में हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

बाइक सवार आया बोलेरो की चपेट में हुई मौत


पट्टी , प्रतापगढ़| दीवानगंज से पट्टी की तरफ आ रहे मोटरसाइकिल और बोलेरो में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक की मौत हो गयी। 
घटना पट्टी की है, जहाँ सुबह लगभग 11 बजे दीवानगंज से पट्टी की ओर आ रही बाइक और बोलेरो के बीच भिडंत हो गयी, जिसमें इमामुद्दीन, आबाद अली को काफी गंभीर चोटे आयी। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगो के द्वारा 108 पर कॉल करके इलाज के लिए पट्टी पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर इमामुद्दीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में ओह्राम मच गया। यह आज सुबह लगभग 11:00 बजे की घटना की है।