![]() |
अंतू, प्रतापगढ़| जिले के अंतू थाना अंतर्गत आने वाले मठिया गांव में बालापुर से रामफेर के घर बारात आयी थी। इस मौके पर डीजे पर नाचने-गाने को लेकर विवाद हो गया। बारात में हुए झगड़े के दरम्यान लाइटवाले ने दूल्हे के साथी को गोली मार दी। जिससे दुल्हे का साथी रायचंद फुल निवासी पुष्पराज जायसवाल के पेट में लगी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अंतू पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। गोली लेन से जख्मी युवक को परिजनों ने आननफानन जिला अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया है। वहीं अंतू पुलिस ने बारात में लाइटिंग करने वाले एक संदिग्ध युवक को कस्टडी में ले कर पूछताछ कर रही है लेकिन उसके अन्य साथी फरार हैं।
