![]() |
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 दिनांक 1 दिसम्बर 2017 को मतगणना निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मतगणना स्थल तहसील कुण्डा सभागार में की गयी वैरीकेटिंग और लगी हुई मेजो का निरीक्षण किया। सभागार में वैरीकेटिंग न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ए0ई0 पी0डब्लू0डी0 आर0वी0 केसरवानी को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देश दिया कि वैरीकेटिंग की व्यवस्था तत्काल कराना सुनिश्चित किया जाये जिसके लिये उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा को निर्देशित किया कि वैरीकेटिंग की व्यवस्था का स्वयं आकर निरीक्षण कर अवगत कराये। निरीक्षण के उपरान्त मीडिया बन्धुओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि अधिकृत परिचय पत्र वाले ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करेगे बिना अधिकृत परिचय पत्र के मतगणना स्थल में प्रवेश नही करने दिया जायेगा। निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी आर0पी0 वर्मा को निर्देशित किया कि अध्यक्ष और सदस्य के उम्मीदवारो का मतगणना स्थल पर एक ही प्रवेश द्वार बनाया जाये। जहां पर मुख्य द्वार से सघन तलाशी करने के उपरान्त ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करने दिया जाये। प्रवेश के समय उम्मीदवार का परिचय पत्र की पूर्ण जांच कर ली जाये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि कोई भी विजयी प्रत्याशी न तो हर्ष फायरिंग करेगा और न ही विजयी जुलूस निकालेगा। उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव आचार संहिता के तहत कार्यवाही की जायेगी। उम्मीदवार को भी यह ज्ञात होना चाहिये कि जनपद में धारा-144 लागू है जिससे विजयी जुलूस पूरी तरह से बाध्य है।
