आइफुक्टो के आह्वान पर डिग्री शिक्षकों का धरना - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

आइफुक्टो के आह्वान पर डिग्री शिक्षकों का धरना


प्रतापगढ़|आइफुक्टो (ऑल इण्डिया फेडेरेशन ऑफ़ यूनिवर्सिटी कालेज टीचर्स ऑर्गनाइजेशन) के आह्वान पर गुरुवार को एमडीपीजी कालेज और पीबीपीजी कालेज सहित अन्य सभी महाविद्यालय के शिक्षकों ने सातवें वेतनमान अविलम्ब लागू करने एवं केन्द्र सरकार द्वारा इसके लिये राज्यों को शत प्रतिशत अनुदान देने सहित अन्य माँगों के समर्थन में काली पट्टी बाँधकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर एमडीपीजी महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों ने काली पट्टी बाँधकर धरना प्रदर्शन किया। संघ की महामंत्री डॉ० किरण मिश्रा ने डिग्री शिक्षकों के प्रति सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी विसंगतियों के तत्काल निराकरण की मांग की। बैठक में डॉ० ए० एन० त्रिपाठी, डॉ० एस० के० पांडेय, डा० स्नेहलता पाण्डेय, डा० मनोज मिश्र, डा० शैलेन्द्र कुमार मिश्र, डा० राजीव मालवीय, डा० रेखा मिश्रा, डा० रजवंत सिंह, डा० निशा सिंह, डॉ० आर० सी० शुक्ला, ,डॉ० शैलेश पांडेय, डॉ० रंजीत पटेल, डॉ० प्रमथेश पाण्डेय, डॉ० विक्रांत, डा० आलोक, डॉ० प्रीति, डॉ० पंकज भान सिंह, डा० मनोज मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसुक्टा, डा०आशुतोष शुक्ला, डॉ० ए० एम० ओझा,आदि उपस्थित थे। शिक्षकों की प्रमुख माँगों में पी-एच० डी० की वेतन वृद्धि, मानदेय व स्ववित्तपोषित शिक्षकों का समायोजन, यू० जी० व पी० जी० प्राचार्यों के बीच विभेद दूर करना आदि शामिल हैं।
इन्हीं सारी विसंगतियों के खिलाफ अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ एवं उ प्र विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ने संघर्ष के दो चरणों की घोषणा की है। संघर्ष के पहले चरण में दिनांक 3० नवम्बर को महाविद्यालय स्तर पर शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बाँधकर धरना प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जाना था। संघर्ष के द्वितीय चरण में 12-12-17 को लखनऊ मे विशाल धरने का कार्यक्रम है।