![]() |
प्रतापगढ़| फतनपुर थाना अंतर्गत आने वाले कलीमुरादपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर चार दिन पूर्व ३-४ लोगों ने गाँव के ही रहने वाले दिलीप पांडेय को मार-मार कर लहूलुहान कर दिया था। इस मारपीट में उससे दो हजार रुपये भी छीन लिया गया था। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था। बृहस्पतिवार को उसकी स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस प्रकरण को लेकर गांव के दशरथ यादव, देवी प्रसाद सत्यम व एक अज्ञात के खिलाफ फतनपुर थाने में मुकदमा दर कर लिया गया था। लेकिन बावजूद पुलिस ने फिलवक्त आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। एसओ फतनपुर पुष्कर प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपियों की खोज में दबिश जारी है, सब के सब आरोपी घर से लापता चल रहे हैं।
