अराजक तत्वों ने जलाया बारावफ़ात का झंडा, मुस्लिम समुदाय में फूटा आक्रोश - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 26 नवंबर 2017

अराजक तत्वों ने जलाया बारावफ़ात का झंडा, मुस्लिम समुदाय में फूटा आक्रोश


पट्टी, प्रतापगढ़| ज़िले मे फिर कुछ अराजक तत्वों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की है। मामला प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र का है। जहां सैफाबाद बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात त्यौहार के मद्देनजर झंडा लगाया था। जिसे शनिवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने झंडे को उखाड़ कर आग के हवाले कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस प्रशासन ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया।



छठी शाताब्दी ईसवी मे अरब देश मे इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उनका जन्म दिन इस्लाम धर्मानुयायी लोग दुनिया भर मे बारावफात नाम से हर साल मनाते है। इसी पर्व को लेकर प्रतापगढ़ के सैफाबाद में झंडे लगाए गए थे। जिसे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अराजक तत्वों ने जला दिया। घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगो में आक्रोश फैल गया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाल लिया।