ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 26 नवंबर 2017

ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

File:representational
कंधई, प्रतापगढ़| कधई थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव के 45 वर्षीय निवासी करमचंद सरोज ट्रैक्टर खरीद रखा है और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की देर रात रात करीब 10 बजे वह गेहूं की बुआई कराने गया था। गेहूं की बुवाई करने के बाद रात में ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। सरवरपुर नहर की पटरी पर ट्रैक्टर चढाते अव्क्त अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। जिसके नीचे ड्राइवर करमचंद बुरी तरह दब गया। वही से गुजर रहे लोगों ने देखा तो हल्ला गुहार मचाया और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और गंभीर रूप से घायल करमचंद को बाहर निकाला गया और आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले भागे।
 जहां पर डॉक्टरों ने करमचंद को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक करमचंद के एक बेटा और चार बेटी है। अभी दो बेटी नेहा 20 वर्ष वह शालू 17 वर्ष की शादी भी नहीं हुई है। अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया और 5 बच्चों के सर से पिता का साया उजड़ गया।