![]() |
प्रतापगढ़| जिले में इंसानियत शर्मशार हुई BSc के एक छात्र को दबंगों ने बेरहमी से पीटा। छात्र को बेल्ट और डंडे से जमकर दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की गयी। दबंग शाहरुख़ और शाहबाज ने अपने दोस्तों के साथ छात्र पर की बर्बरता और पिटाई का विडियो भी शूट किया था। जिसे मुंबई में जाकर दबंगो ने पिटाई के उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दबंगो के डर से पूरा परिवार सहमा है। वही अंतू कोतवाली के शिवराजपुर निवासी पीड़ित BSc के छात्र पर छेड़खानी के विरोध पर पिटाई का आरोप है।
मामला मीडिया द्वारा प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने दबाव के कारण दबंगों कई धाराओ में केस दर्ज किया गया। लेकिन दबंग आरोपितों के राजनैतिक रसूख के चलते हफ्ते भर बीत जाने के बावजूद प्रतापगढ़ पुलिस उनके गिरेहबान तक पहुँच नही पायी है। पुलिस के मुताबित संभवतः आरोपी दबंग मुम्बई में खुले आम घूम रहे है। पुल्लिस आरोपियों के घर लौटने का इंतजार कर रही है। सभी आरोपियों पर कब कार्रवाई होगी, कब सारे दबंग गिरफ्तार होंगे, ये बहुत बड़ा सवाल अभी भी प्रश्नचिन्ह बन के रह जाता है। पुलिस की नाकामी भी देखते ही बन रही है।
यदि प्रतापगढ़ पुलिस चाहे तो मुंबई पुलिस अथवा महाराष्ट्र पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपियों को खोज निकाला जा सकता है। लेकिन फिलहाल पुलिस इन्तजार कर रही है कि कब आरोपी खुद चल कर आयेंगे और गिरफ्तार होंगे?
