फेसबुक पर राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिपण्णी करने वाले युवक पर ठोका मुकदमा - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 26 नवंबर 2017

फेसबुक पर राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिपण्णी करने वाले युवक पर ठोका मुकदमा


प्रतापगढ़| सूबे के पूर्व मंत्री और कुंडा के बहुचर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भइया की फोटो लगाकर फेसबुक पर आपत्ति जनक कमेंट करना युवक पर भारी पड़ गया। राजा भैया के विरुद्ध सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के प्रकरण में इलाहाबाद के जार्ज टाउन थाने में FIR दर्ज करवाई गई है।

राजा भइया यूथ ब्रिगेड इलाहाबाद मंडल के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने FIR दर्ज करायी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए IT एक्ट की धारा 65 और 66 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित के मोबाइल नंबर की मदद से पुलिस उसकी खोज में जुट गई है।