प्रतापगढ़ मे नशे का कारोबार बहुत तेज़ है इस समय चुनाव भी चल रहा है तो कुछ ज्यादा ही तेज़ है आज जेठवारा एसओ बीपी त्रिपाठी ने प्रतापगढ़-कुंडा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कि कुंडा की ओर जा रहे दो ट्रक को पुलिस ने रुकने के लिए हाथ दिया तो ट्रक ड्राइवर स्पीड बढ़ाने लगे। इतने में मौजूद सिपाहियों ने जीप का पीछा कर दोनों ट्रक को रोका।एसओ ने सामान की तलाशी कराना शुरू किया तो दोनों ट्रक के भीतर कुल 1800 पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई। जेठवारा एसओ बीपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ट्रक के ड्राइवर शराब वैध होने का कागज दिखा रहे हैं। पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध लगा, इस कारण ड्राइवर के साथ ट्रक को कब्जे में लिया है। आबकारी अधिकारी की जांच के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। दोनों ट्रक में लदी शराब की कीमत 26 लाख रुपये है। पुलिस को शक है ये शराब चुनाव में लोगों को बांटने के लिए लायी जा रही थी।
