कुण्डा में प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़े, भगदड़ में दो घायल - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 22 नवंबर 2017

कुण्डा में प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़े, भगदड़ में दो घायल

कुण्डा: नगर पंचायत कुण्डा में पोलिंग बूथ पर प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने लाठी ले कर दौड़ाया। दूसरे बूथ पर पुलिस के लाठी पटकने से मची भगदड़ में लोग गिरकर हुए घायल।
      कुण्डा में नगर पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान नरसिंहगढ़ बूथ पर प्रत्याशी सीमा यादव व दीपा जायसवाल के समर्थक आमने-सामने हो गए, मामूली कहा सुनी ने विवाद का रूप ले लिया और फिर आपस में मारपीट होने लगी। घटना की सूचना बूथकर्मियों ने एसडीएम को दिया। एसडीएम के आदेश पर पहुँचे पुलिस कर्मियों ने लाठी लेकर दौड़ाया तब सभी भाग निकले।

      दूसरी घटना टीपी इंटर कॉलेज बूथ की है। जहाँ बूथ के पास ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ भीड़ लगाकर खड़े थे। बूथ के पास ज्यादा भीड़ देख पुलिस ने लाठी पटकी तो भगदड़ मच गई। भागते हुए कुछ लोग नाली में गिर गए। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों  घायलों का इलाज कुण्डा सीएचसी में चल रहा है।