युवक को चोर समझ गांव वालों ने जमकर पीटा - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

युवक को चोर समझ गांव वालों ने जमकर पीटा



प्रतापगढ़ फतनपुर थानाक्षेत्र के बसहा गांव निवासी सूर्यमणि का दामाद गुरुवार देर शाम अपने दो साथियों के साथ बाइक से ससुराल आया था। सूर्यमणि ने कुछ दिन पहले अपने दामाद से पंद्रह हजार रुपये उधार लिए थे। बुधवार रात दामाद के रुपये मांगने पर  सूर्यमणि से विवाद हो गया। सूर्यमणि का कहना है कि उसका दामाद घर से जेवर और हजारों रुपये का सामान लेकर बाइक से अपने घर जाने लगा। तो गांव के पास कुछ लोगों ने तीनों को रोका और चोरी का आरोप लगाकर पीटाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ देख मौके से दो लोग भाग निकले। एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे खंभे में बांधकर जमकर पीटना शुरू कर दिया। देर रात आरोपी किसी तरह से रस्सी खोलकर भाग निकला। फतनपुर पुलिस के अनुसार रुपये के लेनेदेन में दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है अगर किसी पक्ष ने शिकायत दी तो कार्रवाई की जाएगी।