![]() |
जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता मेंं आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया कि 24, 27 एवं 30 अक्टूबर को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो का वजन आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा किया गया। जनपद में कुल 323852 के सापेक्ष 299843 बच्चो का वजन किया गया जिसमेंं 231074 सामान्य श्रेणी के, 53748 कुपोषित एवं 17635 अतिकुपोषित बच्चे चिन्हित किये गये है। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि अति कुपोषित बच्चो के स्वास्थ्य की जांच करायी जाये और गम्भीर बच्चो के कुपोषण स्वास्थ्य पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने निर्देशित किया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयरन की गोली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी वितरण कराते हुये समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिया कि समस्त ग्राम गोद लिये प्रभारी अधिकारी मानक के अनुरूप समस्त विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये कुपोषण मुक्त ग्राम घोषित करें।
