विकास कार्यों की फ़ोटो ऑनलाइन न करने वाले 170 ग्राम प्रधानों को नोटिस, सारे प्रधान इसका भी हल ढूँढ़ ही लेंगे - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 29 नवंबर 2017

विकास कार्यों की फ़ोटो ऑनलाइन न करने वाले 170 ग्राम प्रधानों को नोटिस, सारे प्रधान इसका भी हल ढूँढ़ ही लेंगे

प्रतापगढ़: जिले में विकास कार्यों में झोल का खेल जारी है, ताजा मामलों में 170 ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों का सत्यापन न करने के लिए नोटिस दिया गया है। सेक्रेटरी को भी जवाब देने को कहा गया है।

       ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का सारा फण्ड ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के हाथों में रहता है। नई सरकार आने के बाद से डिजिटल इंडिया मिशन के तहत सभी कार्य ऑनलाइन किये जाने लगे हैं। गाँवों में हुए विकास कार्यों का विवरण भी ऑनलाइन करना होता है। गाँवों में खड़ंजा, शौचालय और अन्य विकास कार्यों की फ़ोटो वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश शासन की तरफ से है। लेकिन फिर भी ग्राम प्रधान इसमें लापरवाही बरत रहे हैं।
      "अभी तक वेबसाइट पर फ़ोटो न डालने वाले 170 ग्राम प्रधानों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किया गया है, साथ ही सभी सेक्रेटरियों से भी जवाब तलब किया गया है।" उपरोक्त बातें सीडीओ राजकमल यादव ने कहा। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यों की फीडिंग कराकर जवाब न देने वाले प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।