प्रतापगढ़ कटरामेदनीगंज टाउन एरिया के फैसले ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। यहाँ बीजेपी की लहर का कोई असर नहीं हुआ जबकि पूर्व में अध्यक्ष के रूप में सदर विधायक के चाचा रामकिशोर साहू ने कुर्सी संभाल रखी थी। इस बार सीट महिला होने पर उन्होंने अपनी पत्नी जानकी शाहू को भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था। उन्हें 838 मतों से संतोष करना पड़ा। सपा प्रत्याशी जुबैदा खातून को 1296 मत मिले हैं। उन्होंने 458 मतों से सदर विधायक की चाची जानकी साहू को हरा दिया। इस चुनाव में सदर विधायक ने भाजपा प्रत्याशी जानकी देवी के पक्ष में घर-घर जाकर वोट मांगे थे। कटरामेदनीगंज में ही सदर विधायक का पैतृक आवास भी है, लेकिन टाउन एरिया के मतदाताओं का दिल जीतने में वह पूरी तरह असफल रहे। विधायक ने भाजपा सभासदों को अपनी मर्जी के अनुसार टिकट दिलाया था, लेकिन एक भी सभासद को विजय नहीं मिली है।
कटरामेदनीगंज टाउन एरिया में सभासद के पद पर पहली बार आप के प्रत्याशियों को सफलता मिली है। बाजारखास से प्रत्याशी संगमलाल, दुनियागंज से रबी साहू और बाजारखास पश्चिमी से आशा देवी आप की प्रत्याशी थी। इन तीनों ही प्रत्याशियों ने पहली बार चुनाव लड़ा था और सफलता भी हासिल की है।
