जीते हुए प्रत्याशियों ने मनाया जश्न,फिहलाल भाजपा पड़ी सब पर भारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 2 दिसंबर 2017

जीते हुए प्रत्याशियों ने मनाया जश्न,फिहलाल भाजपा पड़ी सब पर भारी

बेल्हा नगर पालिका परिषद् सहित रानीगंज, पट्टी, अन्तू नगर पंचायत में अध्यक्ष की सीट बी.जे.पी. ने कब्जा किया। फिलहाल भाजपा से जनता खुश मोदी व योगी के नाम दिया वोट। कई प्रत्याशियों की भ्रष्टाचारी छवि के बाद भी जनता ने भरपूर प्यार दिया। जबकि मानिकपुर, कुण्डा नगर पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के पक्ष में गई यहां राजा का क्षेत्र होने के कारण भाजपाई बहुत कम हैं, लालगंज नगर पंचायत कांग्रेसियों का गढ़ है। यहां पर प्रमोद तिवारी व उनकी सुपुत्री विधायक आराधना मिश्रा का दबदबा रहा जिससे कांग्रेस को मिली अच्छी जीत,
जबकि कटरा मेंदनीगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का कब्जा हुआ। यहां भाजपाई प्रत्याशी जो संगमलाल गुप्ता द्वारा समर्थित थी वह चुनाव हार गई।

अब आइये बताते हैं चुनाव के जीते हुए प्रत्याशी की स्थिति व उनकी जश्न मनाते हुए फोटो भी जो प्रतापगढ़ समाचार आपसे शेयर कर रहा है। अब आते हैं मुद्दे पर.........
बेल्हा नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। प्रत्याशी प्रेमलता जो कि पत्नी हैं हरि प्रताप सिंह की फिलहाल हरि प्रताप सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप के बाद भी प्रतापगढ़ नगर पालिका परिषद की जनता ने विश्वास जताया है।
चलिए अब आते हैं नगर पंचायत पर, कल घोषित मतगणना के परिणाम में नगर पंचायत रानीगंज में अध्यक्ष पद पर भाजपा की मीरा गुप्ता विजयी हुई जो कि विधायक धीरज ओझा समर्थित प्रत्याशी थी। लेकिन यह जीत बहुत ही कम अंतर से जीत मिली। निकटतम बसपा प्रत्याशी आयशा बानो से 39 वोट ज्यादा पाकर जीत हासिल कर ली।
इसी प्रकार पट्टी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा के खेदनलाल काबिज हुये यह पहले मोती सिंह विरोधी थे लेकिन राजनीतिक कद ऊंचा था । मोती सिंह ने राजनीतिक लाभ के लिए खेदनलाल को अपने पक्ष में कर लिया। अतः मोती सिंह ने इन्हें नगर पंचायत का टिकट दिलवाया और जीत भी दिलवाई।
कुण्डा नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सीमा यादव ने जीत का परचम लहराया। सीमा यादव जेल में बंद गुलशन यादव की पत्नी हैं। राजा भैया के क्षेत्र में राजा भैया के समर्थकों के बीच में ही मुकाबला था। यहां भाजपा का डिब्बा गोल था।
लालगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की अनीता विजयी रही। इनको जिताने के लिए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, उनकी विधायक बेटी आराधना मिश्रा, शिक्षक एमएलसी ने बहुत प्रयास किया। भाजपा की आंधी में भाजपा ही गायब रही लालगंज में। अनीता ने 1008 मत से विजय प्राप्त किया। पूरे लालगंज नगर में विधायक व शिक्षक एमएलसी के साथ घूम घूम कर जनता को धन्यवाद दिया।
मानिकपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम निर्दलीय प्रत्याशी मो. अबुजैद के पक्ष में गया जिन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी निर्दलीय राम नरेश को पराजित किया। यहां भी भाजपा की बत्ती गुल रही।

 कटरा मेंदनीगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की जुबैदा खातून विजयी हुई जिन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा की जानकी को हराया। जानकी को विधायक संगमलाल गुप्ता का समर्थन प्राप्त था। लेकिन वह इस समर्थन को जीत में नहीं बदल पाए और सपा ने तगड़ा झटका दे दिया। प्रतापगढ़ सिटी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की कुर्सी निर्दलीय अनिल को मिली जिन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा के मो. जकी खान को पराजित किया। यहां भाजपा का कोई प्रत्याशी नहीं था।
 नगर पंचायत अन्तू के अध्यक्ष पद पर भाजपा का परचम लहराया। यहाँ भाजपा के अशोक कुमार काबिज हुए। निर्दलीय को हरा वह नगरपंचायत अध्यक्ष बन गए।