रानीगंज में भाजपा के लिए रही कांटे की टक्कर, विधायक रहे परेशान - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 2 दिसंबर 2017

रानीगंज में भाजपा के लिए रही कांटे की टक्कर, विधायक रहे परेशान

रानीगंज: जिले की नवसृजित नगर पंचायत रानीगंज में जीत के लिए भाजपा उम्मीदवार को नाकों चने चबाने की नौबत आ गई। कड़ी टक्कर में भाजपा की प्रत्याशी मीरा गुप्ता 39 मतों के अंतर से विजयी हुईं।
         नई-नई बनी नगर पंचायत रानीगंज में भाजपा के सामने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों से जीतना कड़ी चुनौती बन गया था। रानीगंज में त्रिकोणीय मुकाबला बहुत ही कठिन रहा। भाजपा प्रत्याशी की जीत रानीगंज विधायक धीरज ओझा के लिए प्रतिष्ठा की बात बन गया था। बहुत ही नजदीकी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान पर लड़ने वाली मीरा गुप्ता ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की उम्मीदवार को मात्र 39 मतों के अंतर से हरा कर नगर पंचायत की प्रथम महिला चेयरपर्सन बनीं।