![]() |
प्रतापगढ़: एक दिसम्बर से 13 फरवरी के बीच रद्द की गई पद्मावत एक्सप्रेस के दुबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। प्रतापगढ़ सांसद हरिवंश सिंह ने रेलमंत्री से मुलाकात कर ट्रेन को सुचारू रूप से चलाए जाने की माँग किया है। उन्होंने दावा किया कि रेलमंत्री के आदेश से रेलवे बोर्ड ने पद्मावत ट्रेन के निरस्तीकरण आदेश को वापस ले लिया और ट्रेन सुचारू रूप से चलेगी।
पिछले दिनों रेलवे ने प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली एकमात्र ट्रेन पद्मावत एक्सप्रेस जो प्रतापगढ़ से ही चलती है को कोहरे के कारण एक दिसम्बर से 13 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया था। इसके साथ ही कई और ट्रेनों को सम्पूर्ण या आंशिक रूप से निरस्त किया गया था। इससे यात्रियों को बहुत दिक्कत होने की आशंका हो रही थी। विशेषकर पद्मावत के निरस्त होने से जिले के सभी यात्री और व्यापारी खासे परेशान हो गए थे, क्योंकि जिले से दिल्ली जाने के लिए मुख्य रूप से सबसे आसान और सुविधाजनक साधन पद्मावत एक्सप्रेस ही है। व्यापारी अपना ज्यादातर माल इसी ट्रेन से मंगाते हैं। शहरवासियों ने जब इस बारे में सांसद हरिवंश सिंह से बात किया तो उन्होंने इस विषय मे रेलमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया और रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर लोगों की दिक्कतों को देखते हुए ट्रेन के निरस्तीकरण को रोकने की मांग किया। सांसद के निजी सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि "रेलबोर्ड ने पद्मावत को चालू रखने का आदेश दे दिया है।" डीआरएम सतीश कुमार का कहना जी की रेलबोर्ड की तरफ से अभी इस विषय मे कोई आदेश नही आया है। लिखित आदेश आते ही ट्रेन को चलाया जाएगा।"
