बाघराय और कुंडा मे तेंदुए की दहशत - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 14 जनवरी 2018

बाघराय और कुंडा मे तेंदुए की दहशत




बाघाराय इलाके के हरदोपट्टी गांव में पच्चीस दिन पहले तेंदुआ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैली गई। अब तक तेंदुआ ने शुकुलपुर, धमवां गांव में अब तक दर्जनभर जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग की टीम शुकुलपुर, धमावां के साथ काशीपुर गांव में पिंजड़ा लगाकर खूंखार तेंदुआ पकड़ने का प्रयास कर रही है। तेंदुआ पिंजड़े के पास पहुंचकर जंगल की ओर भाग जा रहा है। शनिवार देर रात कुंडा इलाके के मुकुंदपुर गांव में लोगों ने तेंदुआ आने का शोर मचाया तो लोगों मे दहशत फैल गई। मौके पर वन विभाग की टीम के साथ ही पुलिसकर्मी भी पहुंचे लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं पड़ा।पुलिस और ग्रामीण दोनों परेशान हैं।पर तेंदुआ पकड़ में नही आ रहा है।