तमंचा दिखा कर युवक से मोबाइल, बाइक और पैसा छीन लिया - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 20 जनवरी 2018

तमंचा दिखा कर युवक से मोबाइल, बाइक और पैसा छीन लिया



 प्रतापगढ़ जिले में अपराधी बेखोफ हैं पुलिस प्रशासन का तो कोई डर नहीं है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव का गोपाल बिंद पुत्र मेंदारी बिंद गुरुवार की दोपहर गांव के ही एक साथी ने गोपाल से पट्टी बाजार दवा लेने के लिए चलने की बात कही । शाम लगभग 8 बजे गोपाल दोनों को अपनी पल्सर बाइक पर बैठा कर घर वापस लौट रहा था । कि उड़ैयाडीह पृथ्वी गंज मार्ग स्थित लोनियादैत नाले के पुल के पास जैसे ही बाइक पहुंची पहले से ही ताक लगा कर बैठे तीन युवक गोपाल को हाथ देकर पहले बाइक रुकवाई और उसके बाद गोपाल और उसके साथी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और पल्सर छीनकर गोपाल  का मोबाइल और 1200 छीन लिए उसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। एक राहगीर की मदद से गोपाल ने डायल 100 करके पुलिस को मामले की जानकारी दी ।मौके पर पट्टी इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं चौकी इंचार्ज पृथ्वी गंज धनंजय सिंह द्वारा काफी देर तक बदमाशों की खोजबीन की लेकिन कहीं किसी का सुराग नहीं लगा।