 |
| समस्याओं का निस्तारण करते कुंडा विधायक |
कुण्डा, प्रतापगढ़ : पूर्व मंत्री व कुण्डा विधायक राजा भइया के बेंती कोठी आने की सूचना मिलने पर रविवार को बेंती कोठी में फरियादियों की भारी भीड़ बेंती कोठी में उमड़ पड़ी। सैकड़ों लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर पूर्व मंत्री व कुण्डा विधायक राजा भइया से अपनी समस्याओं के निस्तारण की गुहार लगाई । राजा भइया ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया व कई मामलों के निस्तारण के लिए उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर जाकर मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया । लगातार दूसरे दिन लगे जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ बेंती कोठी मौजूद रही ।
इस दौरान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह " गोपाल जी ", पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. कैलाश नाथ ओझा, ब्लॉक प्रमुख कुण्डा संतोष सिंह, बिहार अनुभव यादव, बाबागंज पंकज सिंह, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह, मनोज मिश्रा व सुनील सिंह बिसेन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे |