फिल्‍म 'पद्मावत' के विरोध की आंधी पहुंची प्रतापगढ़, विरोध प्रदर्शन में जलाया भंसाली का पुतला - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 17 जनवरी 2018

फिल्‍म 'पद्मावत' के विरोध की आंधी पहुंची प्रतापगढ़, विरोध प्रदर्शन में जलाया भंसाली का पुतला


प्रतापगढ़| बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह, शहीद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती (अब पद्मावत) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का शिलशिला राजस्‍थान से शुरू हुआ और अब अब प्रतापगढ़ पहुंच गया है। बता दें कि फिल्‍ममेकर संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज पर सेंसर की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिलने के बावजूद देश के कई हिस्सों में विरोध जारी है। वही इस फिल्म का विरोध प्रतापगढ़ में भी देखने को मिला। मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने फिल्म पद्मावत के विरोध में आंबेडकर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के विरोध में क्षत्रिय समाज के युवाओ ने जमकर नारेबाजी करते हुए भंसाली का पुतला जलाया।





मंगलवार को दोपहर 12 बजे आंबेडकर चौराहे पर इकट्ठे हुए क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री रामेन्द्र प्रताप सिंह के अगुवाई में प्रदर्शन किया। पुतला जलाने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ शहर के सिनेमा हॉल में पद्मावत फिल्म को दिखाए जाने पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग जिला प्रशासन से की।
 इस दौरान जिलाध्यक्ष आशू सिंह ने कहा कि अगर मूवी को शहर के सिनेमाहॉल में दिखाया गया तो क्षत्रिय समाज के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर उमेन्द्र सिंह, रिषभ सिंह, अभिषेक, आकाश सिंह, आनंद सिंह, रवि सिंह, शरद सिंह, शिवम सिंह, प्रफुल्ल सिंह, शिवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।