बाघराय में तेंदुए का आतंक, नाकाम वन विभाग ने लगाया एक और पिंजरा - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 17 जनवरी 2018

बाघराय में तेंदुए का आतंक, नाकाम वन विभाग ने लगाया एक और पिंजरा


प्रतापगढ़| वन विभाग पिछले बारह दिन से तेंदुए को पकड़ने की नाकाम कोशिश के बाद अब देवरी के जंगल में एक और पिंजड़ा लगाया है। इसके पहले भी 3 पिंजड़े अलग-अलग जगहों पर लगाया जा चुका हैं। रेस्क्यू दल भी क्षेत्र में कैम्प लगा रखा है। इसके बाद भी अब तक वन  विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है।

बाघराय इलाके तेंदुआ का दहशत है।  बाघराय के देवरी हरदोपट्टी गांव मे 4 चार जनवरी को तेंदुआ निकला था तब से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने 7 कि०मी० के दायरे को तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र घोषित करते हुए ने 3 पिंजड़ा लगा दिया। देवरी हरदोपट्टी गाँव में पहला पिंजड़ा लगा, धारूपुर मैधार में दूसरा और तीसरा पिंजड़ा शुकुलपुर रोर गांव में लगाया गया। हर पिंजड़े के पास वन विभाग के 2-2 ट्रेन्ड कर्मचारियों को बैठाया गया है। इसकेअतिरिक्त ट्रेन्ड वनकर्मियों की दो रेस्क्यू दल बना कर बिहार ब्लॉक में कैप कराया गया है। 

हर रोज रेस्क्यू दल तेंदुआ प्रभावित इलाको में दो पालियों में दस घंटे काम्बिंग कर रही हैं। वन विभाग की तमाम प्रयाशो के बाद भी अब तक तेंदुआ पकड़ में नही आ सका। सोमवार की शाम देवरी जंगल के समीप एक महिला पर तेंदुआ का हमला हुआ, जिसके बाद वन विभाग ने देवरी जंगल में ही एकऔर पिंजड़ा लगा दिया। वन विभाग के अफसरों का कहन है कि तेंदुआ को धर दबोचने के लिए पिंजड़ा ही ठीक रहेगा। खुले में विचरण कर रहे तेंदुओ को बिना पिंजड़े में लाए पकड़ना कठिन है। वहीं दूसरी ओर तेंदुआ वन विभाग की टीम को चकमा दे रहा है।