![]() |
| File:representational |
हथिगवां , प्रतापगढ़| खूनी ने महिला को मौत के घाट उतरने के बाद लाश को पैरे (पुआल) के ढेर में छिपा दिया। मंगलवार के दोपहर जब ग्रामीण खलिहान में पैरा लाने गया तो लाश देख कर दंग रह गया। खबर लिखे जाने तक मृतक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला का मर्डर कैसे हुआ, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है। हालाकि अनुमान है कि गला घोंटकर महिला को मारा गया है। फिलवक्त पुलिस पोस्टमार्टम (शव परीक्षा) के रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।
हथिगवां थाना अंतर्गत आने वाले बिहरिया गांव में सडक के किनारे धान की पिटाई करने के बाद पैरा का ढेर रखा गया है। मंगलवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति पैरा लेने गया। जब ढेर से पैरा उठाया तो एक औरत का शव दिखा। लगभग 35 वर्षीय महिला की लाश देखते ही गाँव के लोगो में हडकंप मच गया। फ़िलहाल हत्या का वजह भी नहीं स्पष्ट हो पाया है। महिला को देखने से लग रहा है कि वह शादीशुदा है।
मामले में पुलिस का क्या कहना है?
एसओ हथिगवां एसओ बी०के० शुक्ला ने कहा कि पैरे के ढेर में लगभग 35 वर्षीय एक महिला की लाश बरामद हुआ है। काफी कोशिशो के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या का कारण अभीत तक क्लियर नहीं है। हत्या का सही कारण पीएम के बाद ही मालूम पड़ेगा।
