प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने आज जिला सहकारी बैंक प्रवर समिति की बैठक जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के0एन0 ओझा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने पूर्व बैठकों की कार्यवृत्ति का अवलोकन किया। अवलोकन के उपरान्त मा0 मंत्री जी ने बैठक के एजेण्डे के आधार पर कार्यवाही के विषय में जानकारी ली तो अवगत कराया गया कि शेर बहादुर सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारी है जो वर्तमान समय में बैंक कर्मचारी नही है। अपर निबन्धक अधिपोषण द्वारा शेर बहादुर सिंह के खिलाफ अभियोजन चलाने की मांग की गयी थी जिसे प्रवर समिति ने अभियोजन चलाने की अनुमति इस कारण नही दी कि वर्तमान में श्री सिंह बैंक के कर्मचारी नही है। बैठक में जिला सहकारी बैंक के वृजेश कुमार सिंह निलम्बित कर्मचारी के बारे में जांच कराने की मांग की गयी जिसे 3 सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुये पुनः जांच कराने का निर्देश प्रवर समिति द्वारा दिया गया और महेश कुमार मिश्र शाखा प्रबन्धक लक्ष्मणपुर के द्वारा बैंक वसूली में वांछित है उनको बैंक वसूली कराते हुये तथा चेतावनी देते हुये बहाल करने का निर्देश प्रवर समिति द्वारा दिया गया तथा दीपचन्द्र पूर्व शाखा प्रबन्धक सांगीपुर से समस्त देयकों की वसूली कराते हुये इन्हें दोष मुक्त किया जाये का निर्णय प्रवर समिति द्वारा लिया गया। जिला सहकारी बैंक शाखा कुण्डा में टूटे-फूटे सामान की नियमानुसार नीलामी कराते हुये अग्रिम कार्यवाही की प्रवर समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में ए0आर0 कोआपरेटिव अरविन्द प्रकाश, कृष्ण प्रताप सिंह उपसभापति सहित सदस्यों में राजेन्द्र प्रताप सिंह, वंशराज सिंह, जगदेव प्रसाद, राम कृपाल यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह, विजय राज सिंह एवं विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।