ठण्ड में ठिठुरा प्रतापगढ़, अब 9 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 8 जनवरी 2018

ठण्ड में ठिठुरा प्रतापगढ़, अब 9 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी


प्रतापगढ़| कड़ाके की ठंडी और शीतलहर के कारण तापमान में हुई भारी गिरावट और कोहरे के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतापगढ़ जिले के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
ज्ञात हो कि जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार  बीएसए बी०एन० सिंह ने ठंड व कोहरे के वजह से 7 जनवरी तक विद्यालयों को बंद किये जाने के निर्देश दिया गया था। बीएसए ने बताया है कि 9 जनवरी तक पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के परिषदीय विद्यालयों सहित सभी प्रकार के यूपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सभी नर्सरी व कान्वेंट विद्यालय बंद रहेंगे। इस निर्देश को कड़ाई के साथ पालन करने का आदेश है।



स्कूल में बटेंगा स्वेटर 
बीएसए ने बताया है कि स्कूल में टीचर मौजूद रहकर गर्म कपडें (स्वेटर) बाँटने का कार्य विद्यालय प्रबन्ध समिति की एक मीटिंग सुनिश्चित कर गर्म कपडें वितरण की रूप रेखा निर्धारित करने के बाद हुए सभी बच्चो को स्वेटर आदि बांटा जायेगा। सरकार का यह पहल ठण्ड में बच्चो के लिए राहत का काम करेगी ।