![]() |
प्रतापगढ़| जिले में चोरो ने आतंक मचा के रखा है। हर रोज कहीं न कहीं चोरी की घटनाये सुर्खियों में आ रही है। प्रशासन इन घटनाओ को रोकने में फेल नजर आ रही है। चोरों ने रविवार रात में अवकाश प्राप्त शिक्षक और उनके पड़ोसी ठेकेदार के घर पर डाका डाला और लाखों के जेवर व नकदी रुपये लेकर रफू चक्कर हो गए। मामले की शिकायत के घंटो बाद तो मौके पर पुलिस आयी।
कोहंडौर थाना अंतर्गत सराय रजई के रहने वाले राकेश सरोज मकान, बिल्डिंग बनाने का ठेका लेता हैं। शनिवार को अर्ध्य रात्रि में उनके कमरे का लाकर तोड़कर चोर दो बक्से उठा ले गये। जिसमें इक्कीस हजार रुपये नगद और करीब 2 लाख रुपये की कीमत के सोने चाँदी के गहने व अन्य कीमती सामान थे।
रिटायर टीचर के घर में भी चोरी
इसके बाद चोर ठेकेदार राकेश सरोज के पड़ोसी राम जतन, जो अवकाश प्राप्त शिक्षक है, उनके घर में पीछे के रास्ते से घुसे। मगर बक्सा उठाते वक्त खटपट की शोर हुई तो घरवाले जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन इस बीच चोर उनके घर से एक बक्सा लेकर भागने में सफल हो गए। बक्से में 45 सौ रुपये नगद और कपड़े व अन्य कुछ सामान थे।
सूचना के बाद घंटो देर से आयी पुलिस
गाँव के लोगो का कहना है कि रात में ही डायल 100 नम्बर पर कॉल करके मामले की सूचना दी गई थी मगर कोई पुलिस नहीं आया। रविवार को सुबह दोबारा कॉल करने पर पुलिस आयी और थाने जाकर शिकायत लिखाने को कहा। दोनों पीड़ितों ने कोहंडौर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
