अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी प्रबन्धकीय प्रशिक्षण प्रवेश हेतु करें आवेदन - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी प्रबन्धकीय प्रशिक्षण प्रवेश हेतु करें आवेदन



जिला सेवायोजन अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जिला सेवायोजना कार्यालय के अन्तर्गत संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र में अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये निःशुल्क एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्धकीय प्रशिक्षण सत्र 2018-19 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। 18 से 35 वर्ष के ऐसे इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनका हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय रहा हो आवेदन कर सकते है। उन्होने विज्ञप्ति में यह भी बताया है कि टंकण/कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी। अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 24 मार्च एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 26 मार्च 2018 को होगा।