![]() |
| विरोध प्रदर्शन में पकौड़े तलते हुए डॉ.नीरज त्रिपाठी |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा युवाओं को रोजगार के लिए पकौड़े बेचने की सलाह पर जो उबाल आया तो उसकी आंच लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह प्रतापगढ़ जिले के अम्बेडकर चौराहे पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी नीरज त्रिपाठी कुछ जुझारू किस्म के कार्यकर्ताओं के साथ सीने पर डिग्री का उल्लेख का टैग लगाकर ठेले पर पकौड़ा तल प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ तगड़ी नारेबाजी हुई हो। जिस तरीके से यह प्रदर्शन किया गया उससे कांग्रेसियों के आक्रोश का पता चलता है।
नीरज का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने 2014 में दावा किया था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। जिससे युवाओं में खासा उत्साह जगा था लेकिन भाजपा सरकार के चार साल बीत जाने के बाद अब वही प्रधानमंत्री जी रोजगार देने के बजाय युवाओं को पकौड़े बेचने की सलाह दे रहे हैं। जिससे युवा काफी निराश और हताश है। प्रधान मंत्री के विरोध में हम पकौड़े बेंच रहे ।
कांग्रेसियों के उत्साह को देख आम जनता की काफी संख्या हो गई थी। जो यह प्रदर्शन देख और समझ रहे थे। कांग्रेसियों की संख्या काफी थी जिनमें ओम पांडेय, अंशुमान त्रिपाठी व अन्य उपस्थित थे।


