जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में शासन की प्राथमिकता वाले 61 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी आर0पी0 चौधरी को निर्देशित किया कि डिप्टी सी0एम0ओ0 द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण की आख्या एवं अग्रिम रोस्टर, डी0एच0एस0 के बैठक की तारीख की जानकारी सहित कैम्प कार्यालय में सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दिनांक 07 फरवरी को उपस्थित हो। बैठक में आर0पी0 चौधरी ने बताया कि हेपेटाइटिस में टीकाकरण 80 प्रतिशत हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में पाया गया कि 70 स्कूलों में मरम्मत का कार्य चल रहा है एवं बच्चो को स्वेटर बॉटे जा रहे है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि एक सप्ताह के अन्दर बच्चों को स्वेटर का वितरण 100 प्रतिशत हो जाना चाहिये। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पेंशन योजना की समीक्षा कर लें और फीडिंग करा ली जाये। जल निगम की समीक्षा में पाया गया कि 11 परियोजनाये है। उन्होने कहा कि पेयजल योजनाये पूर्ण क्षमता पर चले, किस गांव में कौन-कौन सी योजनाये है उसका ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी निरीक्षण कर लें और इसकी रिपोर्ट जल निगम को उपलब्ध कराये। जिला पूर्ति विभाग के समीक्षा में जिलाधिकारी ने सप्लाई इन्स्पेक्टर को निर्देशित किया कि अभी तक कितने आधार की फीडिंग करायी गयी इसकी रिपोर्ट 7 फरवरी को कैम्प कार्यालय में उसकी रिपोर्ट लेकर उपस्थित हो। विद्युत विभाग की समीक्षा में विद्युत की आपूर्ति सही पायी गयी और जो खराब ट्रान्सफार्मर पाये गये है उनकी रिपेयरिंग हो रही है या नही इसकी जांच करने के निर्देश जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को दिये। मनरेगी की समीक्षा में पाया गया कि 8 ब्लाकों में कार्य नही हुआ है जिससे वहां के ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी ने नोटिश देने के निर्देश दिये।
बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा गयी जिसमें उप निदेशक कृषि द्वारा बताया गया कि पहले 64 प्रतिशत तक कृषकों का पंजीकरण हुआ था लेकिन अब इसमें 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गयी है जो अब कुल 68 प्रतिशत तक हो गयी है। कृषि विभाग में 5000 शिकायते प्राप्त हुई जिसे बैंक और तहसीलों में शिकायतों के निस्तारण हेतु भेज दिया गया है। आज की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन, लोक निर्माण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, विकलांग विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के सम्बन्ध में विकास कार्यो की समीक्षा की गयी। आज की बैठक में जो अधिकारी अनुपस्थित पाये गये है उनकी बैठक 7 फरवरी को कैम्प कार्यालय में की जायेगी। आज की बैठक में जिला विकास अधिकारी जनार्दन प्रसाद यादव, पी0डी0डी0आर0डी0ए0 अरविन्द सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

