महिला की दर्दनाक तरीके से की गई हत्या में 5 आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही छापेमारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

महिला की दर्दनाक तरीके से की गई हत्या में 5 आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही छापेमारी

प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के टेऊंगा मे हुए रूबिया हत्याकांड में अब तक नगर कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इस जघन्य हत्याकांड के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं आईजी जोन इलाहाबाद काफी सख्त हैं। इस मामले को लेकर सिटी के टेऊंगा गांव में बेहद तनाव है। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की मांग है कि मृतका रुबिया बानो के परिवार को आर्थिक सहायता तत्काल दिलाई जाए व दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो । वहीं इस मामले में एसडीएम सदर पंकज वर्मा ने कहा है कि शासन से संबंधित जो भी आर्थिक सहायता होगी वह मृतक के परिवार वालों को दिलवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। इस बेहद चर्चित मामले को लेकर सीओ सिटी रमेशचंद्र के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। घटना के चंद घंटे बाद ही नामजद अभियुक्त गुड्डन पासी उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया। सीओ रमेशचंद के मुताबिक अब तक पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से संबंधित अभियुक्तों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।