सगे भाई ने अपने भाई की कर दी हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018

सगे भाई ने अपने भाई की कर दी हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

एक बाप की दो औलादें जिनको यह भी पता है कि इस धरती पर ही सब छूट जायेगा वो दोनों भाई आपस में ही पिता की ही जमीन और जायजात के लिए आपस में लड़ते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रतापगढ़ में सामने आया। एक भाई ने भाई को इतना पीटा की अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। भाई की पिटाई से घायल बुजुर्ग भाई की इलाज के दौरान मौत के बाद लोग दुःखी और आक्रोशित हो गए। उन्होंने कुंडा-जेठवारा मार्ग पर शव रखकर आवागमन रोक दिया। परिजनों ने इस मारपीट में घायल हुई बहू को भी ससुर के शव के पास चारपाई पर लिटा दिया । इस पूरे घटनाक्रम से पांच घंटे तक यातायात ठप रहा। प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामकिशुन गांव निवासी छोटेलाल और उसके भाई जगदीश यादव के परिवार वालों में शुक्रवार के दिन आबादी की जमीन के विवाद में मारपीट हो गई थी। जिसमें छोटेलाल ने जगदीश को ज्यादा पीट दिया रैली था। इसमें जगदीश (60), उसकी बहू पुष्पा देवी को गंभीर चोटें आईं। जगदीश की इलाहाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव शनिवार रात ही इलाहाबाद से आ गया था। पूरा रविवार परिजन जाम लगाने के प्रयास में थे लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को अचानक अंतिम संस्कार करने की बजाय वे जगदीश यादव के शव लेकर अचानक कुंडा-प्रतापगढ़ मार्ग पर आ गए। परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने सवा 11 बजे शव सड़क जाम कर दी। जाम करने के बाद पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ तगड़ी नारेबाजी हुई। ग्रामीण हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अधिकारियों के निर्देश पर कई थाने की फोर्स, सी.ओ. सदर सदानंद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण एसपी व डीएम के आने के साथ साथ एफआईआर की कापी देने की मांग की तो पुलिस हकबका गयी। एक तरफ जाम में फंसे लोग परेशान थे और 2 किलोमीटर की लंबी वाहनों की कतार लग गयी थी। कुछ वाहन वापस लौट दूसरी सड़कों की तरफ जा रहे थे। लगभग तीन बजे एस.डी.एम. आर.पी. वर्मा उक्त स्थान पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास क्या लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अब मजबूरी में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की और साढे़ चार बजे जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव पहुंचे उन्होंने अधिकारियों व ग्रामीणों से बात की और तब ग्रामीण संतुष्ट हुए फिर सभी लोग शव को लेकर घर चले गए।