![]() |
लालगंज, प्रतापगढ़| बेल्हा के आध्यात्मिक पौराणिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि त्यौहार के मौके पर सभी जरुरी तैयारी हो चुकी है। मंदिरों की पुताई और परिसर की साफ़ सफाई का काम हो चुका है। बता दें कि घुइसरनाथ में महाशिवरात्रि के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ दर्शकों की भीड़ भी जुटती है। इसे संभालने नियंत्रित करने में प्रशासन के हाथ-पांव फूल जाते हैं। जिसमें घुश्मेश्वरनाथ धाम प्रसार समिति जिला प्रशासन व मंदिर प्रशासन का सहयोग करती है। वहीं वज्र डिफेन्स अकादमी के युवा बेहतरीन ढ़ंग से भीड़ को संचालित करवाते हैं। बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम प्रसार समिति ने प्रतापगढ़ समाचार को अपना आधिकारिक मीडिया पार्टनर बनाया है और पूरी टीम को बाबा की सेवा के लिए एक मौका दिया है।प्रतापगढ़ समाचार टीम की तरफ से समिति का तहे दिल से धन्यवाद।भक्तों की सेवा में, भीड़ सम्हालने में व साफ सफाई करते वक़्त पहनी जाने वाली टीशर्ट में भी प्रतापगढ़ समाचार को जगह दी गयी है। अतएव यह प्रतापगढ़ समाचार टीम की जिम्मेदारी है कि बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम में होने वाली हर एक गतिविधि को प्रतापगढ़ वासियों और बाबा भक्तों तक पहुंचाया जाए।
मेले की तैयारी में प्रशासन के आदेश पर सम्बंधित विभागों के कर्मचारी मुस्तैद है। अस्थायी शौचालयों का निर्माण भी हो चुका है। पेयजल की व्यवस्था के लिए पूरे मेला परिसर क्षेत्र में अस्थायी पानी की टोटियां भी लगायी जा रही हैं। पूरे मेला क्षेत्र में लगे बिजली के खम्भों में लाइट बंदोबस्त का कर दिया गया है। मंदिर में सुरक्षा के दृष्टी से वैरीकेटिंग की व्यवस्था रहेगी। डभियार और देऊम पश्चिम चौराहे से चार पहिया गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं मेले में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने सर्किल के फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस की भारी भरकम तैनाती की तैयारी की है। मेले में दूर-दराज से आये दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों को अंतिम रुप देने में जुटे हैं। गंगासागर भी पानी से लबालब नजर आ रहा है।
13 फरवरी को होगा एकता महोत्सव का शुभारंभ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय एकता महोत्सव का आयोजन होने वाला है। 13 फरवरी से एकता महोत्सव का शुभारम्भ होगा, जो 15 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसका सीधा प्रसारण भी किया जा सकता है। बता दें कि एकता महोत्सव का आयोजन ३ दिनो तक चलता है जिसमे देश-विदेश से आए हुए कलाकार भाग लेते है और अपनी कला का प्रदर्शन करते है। एकता महोत्सव का आयोजन, महाशिवरात्रि के दिन से शुरू होता है।




