![]() |
कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़| रविवार को बेल्हा का पर्यटन एवं प्रसिद्धं पांडव कालीन धार्मिक स्थल बाबा भयहरणनाथ धाम में तीन दिवसीय महाकाल महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। योगगुरु महंत स्वामी आनंद गिरि जी महराज द्वारा बाबा धाम में अठारहवें महाकाल महोत्सव का आगाज हुआ। उन्होंने कहा कि यह भयहरणनाथ में भोलेनाथ की प्रतिमा अपने आप में अद्भुत है। इस पावन भूमि में इतिहास व आस्था का समागम है। इस दौरान महंत स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि संस्कारों से ही विश्व में बदलाव लाया जा सकता है।
फिजा खान ने शिव मंदिर में जलाभिषेक व पूजार्चना कर सांप्रदायिक सौहार्द, प्रेम और आपसी भाईचारे का दिया सन्देश
![]() |
| जलाभिषेक करती हुयी मॉडल फिजा खान |
महोत्सव के प्रथम दिवस बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करने आयी मिस देल्ही 2017 का ख़िताब जीत चुकी मॉडल फिजा खान ने भगवान भयहरणनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए कहा कि भगवान शिव के इस मंदिर में माता पार्वती के साथ-साथ शंकर जी विद्यमान है। उन्होंने कहा कि अर्धनारेश्वर रूप में यहाँ शिव यह संदेश जाता है कि वास्तव में पति-पत्नी को एक संग रहना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने देश-विदेश में बाबा धाम के प्रचार प्रसार की बात कही।
![]() |
बाबा भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव डॉ० समाज चन्द्र शेखर "प्राण" ने सभी अतिथियों व श्रद्धालुओ का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले सत्रह सालो से भोलेनाथ की इस नगरी में महाकाल महोत्सव का आयोजन होता आया है। तीन दिवसीय इस महाकाल महोत्सव में अनेक प्रकार के धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
बता दें कि भयहरणनाथ में आर्ट ऑफ़ लिविंग के संथापक श्री श्री रवि शंकर से लेकर बड़े बड़े नेता, विधायक, मंत्री व साधू संतो का आना जाना लगा रहता है। यहाँ शिवलिंग की स्थापना राक्षस बकासुर का वध करने के बाद स्वयं महाबली भीम ने की थी।


