प्रतापगढ़ में पहली बार प्रधान के खिलाफ हुआ अनशन व धरना - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

प्रतापगढ़ में पहली बार प्रधान के खिलाफ हुआ अनशन व धरना

आंदोलन का नेतृत्व करते हुए रोहित तिवारी
प्रतापगढ जिले मे साँगीपुर ब्लाक के अंर्तगत एक ग्रामसभा गोपालपुर में इन दिनों प्रधानी का राजनैतिक संकट देखने को मिल रहा है । जहां तक देखा जा रहा है गोपालपुर ग्रामसभा की जनता गांव के वर्तमान प्रधान से खुश नहीं दिख रही है। इसीलिए प्रधान  के विरूद्ध अविश्वास की तैयारी तेजी से चल रही है।
विजय कुमार पाल का अनशन तुड़वाते हुए रोहित तिवारी व ग्रामीण

  प्रतापगढ़ जिले में किसी ग्रामसभा में प्रधान के खिलाफ पहली बार अनशन व धरना प्रदर्शन किया गया। प्रतापगढ़ समाचार की टीम के सूत्रों के मुताबिक इस पूरे प्रकरण के पीछे मात्र 24 वर्ष के युवा रोहित तिवारी का हाथ है। रोहित तिवारी को राज्यसभा सांसद प्रमोद  तिवारी का वरदहस्त प्राप्त है और रोहित का ही समर्थन पाकर ग्राम सभा के विजय कुमार पाल ने वर्तमान प्रधान के खिलाफ मुहीम छेंड़ दी है। वर्तमान प्रधान के ऊपर यह भी आरोप है कि इन्होंने अपनी ग्रामसभा से कांग्रेस को वोट ही नहीं दिलवाया था और विकास के लिए मिलने वाला सारा धन अपने खुद के विकास के लिए सरंक्षित कर रहे हैं। रोहित तिवारी ने जब इस स्थिति को समझा तो उन्होंने विजय कुमार पाल को अपना समर्थन दिया। इसी को देखते हुए आज  यानी रविवार को ही विजय कुमार पाल ने गाँव के अन्दर  ही आंदोलन कर दिया और अनशन पर बैठ गये।
   इस अनशन और धरना प्रदर्शन में ग्रामवासियों का बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इससे एक जनसमूह इकट्ठा हो गया।

   इस दौरान रोहित तिवारी की कूटनीतिक क्षमता देखने को मिली जिन्होंने चाणक्य के रूप मे उभर कर गांव के विजय कुमार पाल को आगे रखकर प्रधान के खिलाफ अविश्वास की मुहीम को एक तेज धार दे दी। प्रतापगढ़ की किसी ग्रामसभा के इतिहास में पहली बार ऐसा कोई आंदोलन दर्ज किया गया जिसमें प्रधान के खिलाफ धरना प्रदर्शन व अनशन किया गया हो।
   वहीं दूसरी तरफ इस आंदोलन से घबराये हुए वर्तमान प्रधानपति फूलचंद सरोज अपनी बात रखते हुए जनता को समझा रहे हैं। फिलहाल इस तरह गँवई राजनीति पहली बार देखने को मिल रही है। जिससे आप पास के क्षेत्र में यह सब चर्चा का विषय बन गया है।