श्रम उपायुक्त जनार्दन प्रसाद यादव को स्थानांतरण - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

श्रम उपायुक्त जनार्दन प्रसाद यादव को स्थानांतरण



प्रतापगढ़ कमिश्नर के आदेश पर जिला विकास अधिकारी ने श्रम उपायुक्त जनार्दन प्रसाद यादव को स्थानांतरण आदेश के 28 दिनों बाद आखिर रिलीव कर ही दिया। डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद यादव पर जनपद के ग्राम प्रधानों द्वारा विगत 1 वर्ष से भ्रष्टाचार एवं अवैध वसूली की शिकायतें की जा रही थी।ग्राम प्रधानों की शिकायत पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कुंडा के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजा भैया से मामले में हस्तक्षेप करने एवं ग्राम प्रधानों की समस्या का निवारण करने का अनुरोध किया था। ग्राम प्रधानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजा भैया ने शासन से पत्राचार किया और लगभग 10 वर्षों से जिले में तैनात श्रम उपायुक्त जनार्दन प्रसाद यादव को अन्यत्र स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। राजा भैया के पत्र पर कार्यवाही करते हुए ग्राम्य विकास आयुक्त ने डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद यादव को उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अलीगढ़ जनपद में स्थानांतरित कर दिया। परंतु अपनी सांठगांठ और जुगाड़ के चलते डीसी मनरेगा को रिलीव नहीं किया गया स्थानांतरण आदेश जारी होने के पश्चात भी जब डीसी मनरेगा रिलीव नहीं हुए।तब प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने जिला विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी से इस विषय पर बात करने का प्रयास किया परंतु बात नहीं बनी इसके पश्चात जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने शासनादेश संलग्न करते हुए ग्राम विकास आयुक्त एवं ग्राम विकास मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को मामले से अवगत कराया शासनादेश का पालन न होने पर शिकायती पत्र आवश्यक कार्यवाही हेतु मंडलायुक्त के पास पहुंचा गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से मीटिंग के दौरान कमिश्नर ने इस विषय पर फटकार लगाई साथ ही मंडलायुक्त कार्यालय से ही डीसी मनरेगा का रिलीविंग आर्डर निर्गत करते हुए वहीं से विदा कर दिया गया। डीसी मनरेगा के रिलीव होने की सूचना प्राप्त होते ही प्रधान संघ ने खुशी व्यक्त की जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने पूर्व मंत्री कुंडा विधायक राजा भैया एवं एमएलसी गोपाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया। और कहा कि जनपद में भ्रष्टाचार करने वाले एवं अवैध धन वसूली में लिप्त अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों का शोषण करने वालों के विरुद्ध प्रधान संघ किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार है।