मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेन्ट प्लान की बैठक सम्पन्न - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेन्ट प्लान की बैठक सम्पन्न



जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आज मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेन्ट प्लान (एम0एस0डी0पी0) की बैठक कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद् बेल्हा क्षेत्र के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में पाइप लाइन पेयजल की आपूर्ति पर चर्चा की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बेल्हा के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार को निर्देशित किया कि जगह चिन्हित करके उसका सर्वे कर लें और पाइपलाइन पेयजल की आपूर्ति का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में विद्युतीकरण पर चर्चा के दौरान हरि प्रताप सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में तार तितर-वितर में लटके जिससे जनमानस को विभिन्न प्रकार की समस्याये होती है और अप्रिय दुर्घटना होने की अशांका बनी रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि जहां-जहां पर यह समस्याये उत्पन्न हो रही हो उसको तुरन्त दुरूस्त कराये तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में जहां पर विद्युतीकरण नही है वहां पर शासन को प्रस्ताव भेजकर विद्युतीकरण कराये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, एस0पी0 सिंह अधिशासी अभियन्ता विद्युत, डी0एस0 गुप्ता सहायक अभियन्ता जल निगम, एस0बी0 सिंह प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, भगवत प्रसाद तिवारी प्रतिनिधि विधायक लालगंज, मनोज सिंह प्रतिनिधि सासंद प्रतापगढ़, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।