गरीबों की सेवा करना ही सच्चा धर्म - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

गरीबों की सेवा करना ही सच्चा धर्म

कम्बल वितरण सेवा
हीरागंज : गरीबों व असहायों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है, वर्तमान समय में लोगों को चाहिए कि वह अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर गरीब व असहाय व्यक्तियों की सेवा में भी लगाएं, उक्त बातें युवा समाजसेवी शिवम केसरवानी ने सेठ रामकृपाल सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक व क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे सेठ रामकृपाल केसरवानी की 10वीं पुण्यतिथि पर जगापुर गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा व कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही । कार्यक्रम में 21 गरीब व असहायों को ऊनी कंबल व जैकेट दिया गया । इस दौरान सेठ गिरधारी लाल केसरवानी, रमेश चंद्र केसरवानी, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, राजेश केसरवानी, बीडीसी हरिश्चंद्र केसरवानी, डॉ. श्रीकांत मिश्र, विनोद यादव, अनिकेत केसरवानी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।