कुंए में जानवर का शव मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

कुंए में जानवर का शव मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा




प्रतापगढ़ गड़वारीपुर गांव निवासी सगीर अहमद के मकान के पास स्थित एक कुएं में गुरुवार सुबह जानवर का शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग जानवर का मांस को बेचते हैं। प्रतिदिन रात में मवेशी को पकड़कर काटते हैं। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इस मामले की शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई । पहले भी कई बार इस मुद्दे का विरोध किया जा चुका है। फिलहाल अंतू पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अवैध तरीके से जानवर का मांस बेच रहा है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।