मोदी के पीए ने की धोखाधड़ी, इन्साफ की गुहार लगाती प्रतापगढ़ की महिला - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

मोदी के पीए ने की धोखाधड़ी, इन्साफ की गुहार लगाती प्रतापगढ़ की महिला


प्रतापगढ़| जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें अपराधी शातिर ने स्वयं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल असिस्टेंट (पीए) बताकर महिला से हजारो रुपये ठग लिया। शातिर ने महिला को पीएम आवास योजना के नाम पर लाखों रुपये देने का झांसा दिया। इसके पूर्व शातिर ने खुद को प्रधानमंत्री का पीए बताकर महिला से अपने बैंक अकाउंट में 25,000 रुपये जमा करा लिए। जब महिला को उसके साथ हुए ठगी का पता चला तो वह पुलिस से गुहार लगाने लगी।


महेशगंज थाना अंतर्गत कोहरता गुजवर निवासी नन्हेलाल की पत्नी मेड़हिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पूर्व अज्ञात नम्बर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके नाम 4 लाख 20 हजार रुपये अंत्योदय आवास के लिए स्वीकृत प्राप्ति हुयी हैं। मगर उसके लिए पहले 25,000 रुपये देने पड़ेंगे। आरोपी शातिर ने अपना परिचय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल असिस्टेंट के रूप में बताया और अपने साथी को गवर्नर बताकर मेड़हिन से बात कराई। 4 लाख रूपये के लालच में आकर मेड़हिन ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अपने बैंक अकाउंट से ठगों के बताए गए खाता नम्बरों पर दो बार में 25,000  रुपये जमा कर दिए। दूसरे दिन फिओर से कॉल  आया कि 2,7000  रुपये और भेजो तब पैसा मिलेगा। धोखाधड़ी का संदेह होने पर मेड़हिन गाओं के प्रधान शकील के पास गयी। ग्राम प्रधान पीड़ित महिला को बैंक लेकर पहुंचे तो मालूम चला कि जिन बैंक खातों में पैसा डिपोसिट किया गया है उसमें एक खाता दिल्ली का और दूजा कानपुर का है।