मुकदमा प्रतापगढ़ का लेकिन जल्द ही चलेगा किसी और जिले में , जिलाधिकारी ने मण्डलायुक्त इलाहाबाद से मांगी अनुमति - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 3 फ़रवरी 2018

मुकदमा प्रतापगढ़ का लेकिन जल्द ही चलेगा किसी और जिले में , जिलाधिकारी ने मण्डलायुक्त इलाहाबाद से मांगी अनुमति

तहसील कुण्डा एवं रानीगंज में अधिवक्ताओं द्वारा आये दिन हड़ताल एवं कोई न कोई बहाना करके न्यायिक कार्य नही किया जाता है जिसके कारण उक्त न्यायालयों में 5 वर्ष से अधिक समय से लम्बित मुकदमों की संख्या अधिक है। तहसील कुण्डा मे ंउपजिलाधिकारी के न्यायालय में लम्बित कुल मुकदमों की संख्या 2561 एवं तहसील रानीगंज में उपजिलाधिकारी के न्यायालय में लम्बित कुल मुकदमों की संख्या 947 है। उपजिलाधिकारी कुण्डा के न्यायालय के 200 मुकदमों एवं उपजिलाधिकारी रानीगंज के 100 मुकदमों को इस जनपद से बाहर किसी अन्य जनपद में स्थानान्तरित करने की अनुमति जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मण्डलायुक्त इलाहाबाद से की है।