आज वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया। बजट में जनता को बहुत सी उम्मीद थी पर जनता की उम्मीद के विपरीत रहा बजट राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा की मोदी सरकार का अंतिम बजट सबसे निराशाजनक है और नौजवान किसान तथा आम आदमी विरोधी बजट है। इसमे ना तो प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने के हिसाब से 10 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का कोई प्रावधान है और ना ही काला धन लाकर प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपए देने किसानों को उनकी उपज का 50% अधिक अथवा महंगाई रोकने का ही कोई प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में एक हाथ से कुछ दिया गया है तो दूसरे हाथ से अधिक ले लिया गया। वर्ष 2014 के सापेक्ष यदि देखें तो मोदी सरकार के पांचवें और अंतिम बजट में अच्छे दिन का कोई संकेत नहीं है और ना ही 2014 में किए गए वादे ही पूरा करने की कोई झलक है। मोदी सरकार का बजट धोखा,वायदाखिलाफी और देश के साथ छल का काकटेल है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के चुनाव परिणाम मे कांग्रेस की वापसी का बिगुल बजा दिया है। इसके साथ ही साथ पूरे देश में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पराजय ने भाजपा सरकार के जाने का संकेत दे दिया है। मोदी सरकार का बजट भाजपा सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
