डेरवा : जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार में मंगलवार को शाम के समय धारूपुर चौराहे पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पान की दुकान पर नशे में धुत युवक लोगों को गाली देने लगे। कुछ देर तो तमाशा बना रहा तो किसी ने खीझ कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को मिली सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज डेरवा राम अधार यादव व इंद्रदेव जब युवकों से पूछताछ करना चाहा तो उसमें से एक पुलिस से भिड़ गया।
एक ने साथ रहे हमराही इंद्रदेव को जमकर पीटा।ये यहीं नहीं रुक चौकी इंचार्ज राम आधार यादव डेरवा का कालर पकड़ वर्दी तक फाड़ दी। जब माहौल गर्म हुआ तो डरी पुलिस ने सूचना जेठवारा थाने पर दी। पुलिस से बदसलूकी की सूचना मिलते ही तिलमिलाए प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल क साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे दोनों युवकों की छक कर पिटाई की फिर थाने ले गए। इन युवकों की पहचान लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरवारा गांव निवासी मुकेश कुमार व मंटू बाघराय थाना क्षेत्र के कसहर गांवके रूप में हुई है।
अंत में पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए बाघराय सीएचसी ले गई। साथ ही घायल सिपाही को भी ले जाकर इलाज कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक भयंकर नशे में थे। उनका मेडिकल कराकर तगड़ी कार्यवाई की जा रही है। फिलहाल सीओ ने बताया कि सिपाही ने तहरीर दे दी है और पुलिस ने फौरन मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
-विवेक पांडेय
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018
पुलिस से भिड़ा नशे में धुत युवक, चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ी
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
