![]() |
रानीगंज, प्रतापगढ़| सोमवार को जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत दांदूपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग दोपहर तीन बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पकड़ने के लिए काफी बड़ी संख्या में यात्रीगण ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। उसी दौरान साइकिल से आया एक अधेड़ बहुत समय वहां बैठा रहा। करीब चार बजे के दौरान एक मालगाड़ी प्रतापगढ़ से वाराणसी जा रही थी। ठीक उसी समय वह अधेड़ यूं ही अचानक उठ खड़ा हुआ और चलने लगा, इस बीच वह गाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन के गुजर जाने के बाद स्थानीय लोग दौड़े और उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। कुछ समय पश्चात मृतक की पहचान कंधई गाँव के 50 वर्षीय कमलेश शुक्ल, पुत्र राम किशोर शुक्ला के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।
