![]() |
प्रतापगढ़| अनजान व्यक्ति से जन पहचान बढ़ा कर समोसा खाना प्रतापगढ़ के इस युवक को भारी पड़ गया। हजारो नगदी गवाने के साथ-साथ युवक अस्पताल में भी एडमिट है। ट्रेन में यात्री को जहरखुरानों ने समोसा के माध्यम से जहरीला पदार्थ खिलाकर कैश और सामान लूट लिया। रेलवे स्टेशन पर युवक जब बेहोश पड़ा मिला तो जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल, प्रतापगढ़ में एडमिट कराया।
पट्टी कोतवाली अंतर्गत आने वाले गाँव पूरे बालकिसन दकरा का रहना वाला 20 वर्षीय अभिषेक मिश्र पुत्र राकेश मिश्र दिल्ली मे रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। युवक रविवार रात दिल्ली से को पद्मावत एक्सप्रेस से अपने गांव आ रहा था। सफ़र के दौरान ट्रेन पर किसी अनजान व्यक्तियों से जान-पहचान बढ गया और मौका पाकर लखनऊ के समीप अभिषेक को समोसे मे कुछ जहरीला पदार्थ मिला कर खिला दिया। जिसके बाद युवक मूर्छित हो गया। मौका मिलते ही वें अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर ट्रेन से खिसक लिया। आसपास के यात्री युवक के मोबाइल नम्बर से घर वालो को मामले की जानकारी दी। ट्रेन के चिलविला पहुंची जहाँ पीड़ित युवक के परिजनो ने उसे ट्रेन से नीचे उतार लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल मे एडमिट कराया है। हॉस्पिटल मे स्थिति सामान्य होने पर युवक ने बताया कि उसके बैग मे दस रूपये कैश और कपड़े व अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स रखे थे।
