जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने आज स्नातक द्वितीय वर्ष के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा साकेत गर्ल्स पी0जी0 कालेज में छात्र/छात्राओ की सघन तलाशी करायी गयी जिसमें किसी तरह की कोई नकल सामग्री नही मिली। उसके उपरान्त जिलाधिकारी ने सत्यनारायन महाविद्यालय भदौसी, रामपुर प्रान का निरीक्षण किया, निरीक्षण में छात्रो की सघन तलाशी कराई गई। कक्ष निरीक्षक से जानकारी लेने पर पाया गया कि जिस विषय की परीक्षा हो रही थी उसी विषय के अध्यापक की ड्यिटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गयी थी जिसे संज्ञान में लेते हुये केन्द्र व्यवस्थापक सुनील सिंह तोमर से कह कर उसे हटवाया गया और कार्यालय में नकल सम्बन्धित पत्र पाये गये जिससे केन्द्र संचालन की स्थिति संदेहास्पद प्रतीत होती है। स्नातक द्वितीय वर्ष के समाजशास्त्र-प्रथम विषय की परीक्षा हो रही थी।
निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 बृजेश मिश्र भी उपस्थित रहे।

